नई दिल्ली। महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे घोषित किए हैं। आपको बताते जाए सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने फैसले में कहा है कि कल पांच बजे बाद महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाया जाए।
यह निर्णय आने के बाद सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हम फ्लोर टेस्ट हम जीतेंगे। भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हम कल विधानसभा में बहुमत हासिल करेंगे। एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बहुत ही अच्छा आया है। यह उस दिन आया है जब संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए भारत रतन बाबा साहेब अम्बेडकर का शुक्रिया मानता हूं। जिन्होंने ऐसा संविधान बनाया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र में 23 नवंबर को राज्यपाल ने रात के अंधेरे में देवेंद्र फडणवीस को सीएम शपथ दिलाई थी। इसके साथ राज्यपाल ने अजित पवार को भी शपथ दिलाई थी। हमने रविवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई थी। हम धन्वाद देते हैं कि कोर्ट ने रविवार और सोमवार को इस पर सुनवाई की और आज फैसला दे दिया। हमने कोर्ट से अपील की थी की तुरंत फ्लोर टेस्ट कराया जाए, जिसे कोर्ट ने मान लिया है। कल शाम 5 बजे प्रोटेम स्पीकर बहुमत परीक्षण कराएंगे।
कोर्ट इसकी निगरानी करेगा। हम तीनों दल इस फैसले से बुहत खुश हैं। आज संविधान दिवस है। इस मौके पर कोर्ट ने संविधान के महत्व को स्वीकार किया है। कल हमने 162 विधायकों को मीडिया के सामने पेश किया था वह वास्तविकता थी। कल हम इस बात को साबित कर देंगे। देवेंद्र फडणवीस को अब इस्तीफा दे देना चाहिए।
वहीं शिवसेना की ओर से उद्धव ठाकरे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। इस निर्णय के बाद भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस निर्णय में सबसे पहले सोनिया गांधी ने कहा कि हम फ्लोर टेस्ट जीतेंगे। मैं यह कहना चाहता हूं कि जो सबसे कम सीटें महाराष्ट्र में कांग्रेस आई और वह फ्लोर टेस्ट जीतने की बात कह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम जरूर ही विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीतेंगे।
Leave a Reply