लोकसभा चुनाव 2019: एसपी और बीएसपी के बीच सीटों के बंटवारे का ऐलान, जारी की लिस्ट, देखें कौन कहां से लड़ेगा !

[object Promise]

लखनऊ । लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने यह ऐलान कर दिया है कि कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव, सपा जहां राज्य की 37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हो तो वहीं दूसरी तरफ बसपा 38 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से दो सीटें (अमेठी और रायबरेली) कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को तीन सीटें दी गई हैं। आरएलडी को मथुरा के हिस्से में उसकी परंपरागत मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें आईं हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर सीटें एसपी तो पूर्वी यूपी की ज्यादातर सीटें बीएसपी के खाते में आई हैं। एसपी-बीएसपी के बीच हुए इस बंटवारे में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर बीएसपी का दबदबा बरकरार है।

बता दें कि यूपी की 80 में से कुल 17 सीटें ऐसी हैं, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इनमें से बीएसपी के हिस्से में 10 तो एसपी के हिस्से में सात सीटें आईं हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में जिन पांच लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी, वे भी एसपी के ही हिस्से में ही आई हैं। प्रदेश की तीन सीटों कैराना, गोरखपुर और फूलपुर पर उपचुनाव में भी गठबंधन को जीत मिली थी।

कैराना में समाजवादी पार्टी के टिकट पर आरएलडी की कैंडिडेट लड़ी थीं। वहीं, गोरखपुर में निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद एसपी के टिकट पर चुनाव में उतरे थे। इन तीनों सीटों पर भी समाजवादी पार्टी का दावा बरकरार है।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उनको चुनौती देने के लिए एसपी कैंडिडेट उतरेगा। वहीं, राजधानी लखनऊ, योगी आदित्यनाथ का गढ़ गोरखपुर, उद्योग नगरी कानपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद और गाजियाबाद जैसी चर्चित सीटों पर भी एसपी चुनाव लड़ेगी। सहारनपुर की सीट बीएसपी के हिस्से में आई है। आगरा, मेरठ, गाजीपुर, बुलंदशहर और सुलतानपुर से बीएसपी कैंडिडेट मैदान में उतरेगी।

जारी की लिस्ट, देखें कौन कहां से लड़ेगा

बहुजन समाज पार्टी की सीटें

1. सहारनपुर         बसपा
2. बिजनौर          बसपा
3. नगौना (एससी)     बसपा
4. अमरोहा          बसपा
5. मेरठ             बसपा
6. गौतमबुद्धनगर      बसपा
7. बुलन्दशहर (एससी)   बसपा
8. अलीगढ़           बसपा
9. आगरा (एससी)      बसपा
10. फतेहपुर          बसपा
11. आंवाला         बसपा
12 शाहजहांपुर (एसी)  बसपा
13. धौरहरा –      बसपा
14. सीतापुर –     बसपा
15. मिश्रिख (एससी)- बसपा
16. मोहनलालगंज (एससी) –  बसपा
17. सुल्तानपुर –  बसपा
18. प्रतापगढ़ –  बसपा
19. फर्रुखाबाद-  बसपा
20. अकबरपुर –  बसपा
21. जालौन (एससी) –  बसपा
22. हमीरपुर-  बसपा
23. फतेहपुर –  बसपा
24. अंबेडकरनगर-  बसपा
25. कैसरगंज-  बसपा
26. श्रावस्ती-  बसपा
27. डुमरियागंज-  बसपा
28. बस्ती-  बसपा
29. संतकबीरनगर-  बसपा
30. देवरिया-  बसपा
31. बांसगांव (एससी)-  बसपा
32. लालगंज (एससी) –  बसपा
33. घोसी-   बसपा
34. सलेमपुर-  बसपा
35. जौनपुर-   बसपा
36. मछलीशहर (एससी) – बसपा
37. गाजीपुर –  बसपा
38. भदोही-  बसपा

सपा की सीटें 
1- कैराना   सपा
2- मुरादाबाद   सपा
3- रामपुर   सपा
4- संभल   सपा
5- गाजियाबाद   सपा
6-हाथरस (SC) सपा
7-फिरोजाबाद-  सपा
8- मैनपुरी- सपा
9. एटा-  सपा
10.  बदायूं  सपा
11- बरेली   सपा
12-पीलीभीत  सपा
13- खीरी  सपा
14- हरदोई (SC)  – सपा
15-उन्नाव   –  सपा
16-लखनऊ   –  सपा
17-इटावा (SC) – सपा
18- कनौज    –  सपा
19- कानपुर     –  सपा
20- झाँसी     –  सपा
21- बाँदा      –  सपा
22. कौशाम्बी (एससी)  सपा
23. फूलपुर          सपा
24 इलाहाबाद        सपा
25 बाराबंकी(एससी)   सपा
26 फैजाबाद         सपा
27 बहराइच (एससी)  सपा
28 गोण्डा        सपा
29 महराजगंज    सपा
30 गोरखपुर   सपा
31 कुशीनगर  सपा
32 आजमगढ़ सपा
33 बलिया    सपा
34 चन्दौली    सपा
35 वाराणसी  सपा
36. मिर्जापुर    सपा
37. राबर्टसगंज (एससी)    सपा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *