जबरन मदरसे में घुसे लोग की पूजा लगाए जय श्री राम के नारे

देश– देश मे अब धर्म के नाम पर हिंसा के मामले सामने आना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। धर्म के ठेकेदार आम नागरिकों में मन मे नफरत का जहर घोलकर उन्हें कट्टरपंथी से जोड़ रहे हैं। लोग अब धर्म के नाम पर एक दूसरे का कत्ल करने पर अमादे है।
वही कर्नाटक से खबर सामने आई है कि यहां कुछ लोग जबरन मदरसे में घुस गए और उन्होंने वहां पूजा की है। मामला कर्नाटक के बीदर का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर दर्ज कर ली है और इस मामले में 9 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  
सूत्रों का कहना है कि यह भीड़ दशहरा के कार्यक्रम में शमिल हुई थी। इसी बीच यह लोग मदरसे में घुस गए। वहां इन लोगो ने नारेबाजी की और पूजा भी की। पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है हालाकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है जिससे मुस्लिम समाज गुस्से में है। 
मुस्लिम समाज ने कहा है कि यदि कल तक आरोपियों को हिरासत में नही लिया गया। तो वह सड़को पर उतर कर इस मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कुछ लोग सुरक्षाकर्मी को धक्का मारकर जबरदस्ती मदरसे में घुस गए. 1460 के दशक में निर्मित, बीदर में महमूद गवां मदरसा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आता है. ये राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की सूची में भी शामिल है. 
जानकारी के मुताबिक पूजा करने से पहले लोगों ने मदरसे की सीढ़ियों पर खड़े होकर “जय श्री राम” और “हिंदू धर्म जय” के नारे लगाए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सीढ़ियों पर खड़ी भारी भीड़ इमारत के अंदर जाने की कोशिश कर रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *