Pilibhit News : अमरिया तहसील परिसर में पहली बारिश में ही भरा पानी काम काज हुए प्रभावित

Pilibhit News : अमरिया तहसील परिसर में पहली बारिश में ही भरा पानी काम काज हुए प्रभावित

पीलीभीत । अमरिया तहसील में आज (सोमवार) को सुबह हुई पहली ही बारिश से स्थानीय तहसील परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। तहसील परिसर में  पानी जमा होने के कारण दूर-दूर से आए वादकारियों को उठानी पड़ी जहमत। अधिवक्ताओं और वादकारियों को इस पानी में घुस कर कार्यालयों तक जाना पड़ा।तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक का कार्यालय बना हुआ है।

Pilibhit News : अमरिया तहसील परिसर में पहली बारिश में ही भरा पानी काम काज हुए प्रभावित
Pilibhit News : अमरिया तहसील परिसर में पहली बारिश में ही भरा पानी काम काज हुए प्रभावित

इन तीनो कार्यालयों पर जाने के लिए शिकायतकर्ताओं को मजबूरी में जमा पड़े इस पानी में होकर आना और जाना पड़ा। आज(सोमवार) सुबह बारिश  होने के बाद जब तहसील में कार्यरत अधिवक्ता एवं लेखपाल, कानूनगो, कर्मचारी तथा अधिकारी जब तहसील गेट पर पहुंचे तो देखा कि पूरे तहसील परिसर में लबालब पानी भरा हुआ था। लोग इधर से उधर आने और जाने में कतरा रहे थे । इस कारण कार्य कुछ हद तक ठप रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *