सच्चे और साफ-सुथरे लोकतंत्र के लिए शत- प्रतिशत मतदान जरूरी……. जिला निर्वाचन अधिकारी।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शिक्षकों की अहम भूमिका…… जिला निर्वाचन अधिकारी।

मत देना अपना अधिकार, बदले में ना लो कोई उपहार…… जिला निर्वाचन अधिकारी।

अमेठी।।स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज मुंशीगंज स्थिति एच0ए0एल0 कोरवा में किया गया। जिसमें माध्यमिक /बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक /अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राम मनोहर मिश्र ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र की परिकल्पना के लिए मतदान जरूरी है उन्होंने कहा कि मतदान बिना किसी लालच, दबाव और निर्भीक होकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक हम जागरूक नहीं होंगे तब तक हम दूसरों को जागरूक नहीं कर सकते। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शिक्षकों की अहम भूमिका होती है शिक्षक अपने विद्यालय में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बच्चों को जागरूक करें उन्हें स्वयं तथा अपने आसपास लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहें। उन्होंने कहा कि सच्चे और साफ सुथरे लोकतंत्र के लिए मतदान करना जरूरी है।

उन्होंने सी- विजील एप के बारे में बताते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से यदि कहीं पर मतदाताओं को डराने धमकाने, लालच देने या पैसा, शराब अन्य कोई सामग्री वितरित किए जाने संबंधी फोटो या वीडियो अपलोड करने पर मात्र 50 मिनट के अंदर उन पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, इस नंबर पर शिकायत कर्ता कभी भी अपनी समस्या दर्ज करा सकता है।

उसकी समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को अपना नाम मतदाता सूची में ढूंढना हो तो वह nvsp पोर्टल पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में ढूंढ सकता है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ईवीएम /वीवीपट का डेमो भी मतदाताओं को दिखाया गया तथा सांप – सीढ़ी खेल के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा मतदाता जागरूकता व मतदान करने संबंधी रंगोली भी बनाई गई।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अरुण कृष्ण महाप्रबंधक एच0ए0एल0, सहायक प्रबंधक एच0ए0एल0 रवि टेलर, डॉक्टर फूल कली गुप्ता ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी, जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा, वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्रा, आशा गुप्ता सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *