नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर एक नया फार्मूला लेकर आए हैं। माना जा रहा है कि इससे महाराष्ट्र में सरकार बनाने की राह निकल सकती है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बताया कि मैंने समझौते के बारे में संजय राउत जी से बात की थी। मैंने उन्हें 3 साल (भाजपा से मुख्यमंत्री) और 2 साल (शिवसेना से मुख्यमंत्री) का फॉर्मूला सुझाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सहमत होती है तो शिवसेना इस बारे में सोच सकती है। मैं बीजेपी के साथ इस पर चर्चा करूंगा।
Leave a Reply