[object Promise]
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा प्रसाद अग्रवाल (खादीवाला) के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में दिवंगत अग्रवाल के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Leave a Reply