हस्तमैथुन से हो सकती है नपुंसकता?

डेस्क। हस्तमैथुन करने से नपुंसकता आती है? करना भी चाहिए या नहीं? अगर करें तो कितनी बार करें? क्यों और कब करें? हस्तमैथुन से कमजोरी आ जाएगी? अगर आप नहीं करेंगे तो क्या बॉडीबिल्डर बन जाएंगे? ऐसे न जाने कितने सवाल अक्सर आपके मन में जन्म लेते होंगे। और आज हम इन्ही में से कई सवालों के जवाब देंगे। 

सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण ही मौजूद नहीं हैं कि हस्तमैथुन से पुरुषों की सेहत पर असर पड़ता है और न ही इस बात के प्रमाण हैं कि हस्तमैथुन से व्यक्ति नामर्द या नपुंसक हो सकता है। 

आमतौर पर हस्तमैथुन को अपनी सेक्शुअल जरूरत जो पूरा करने का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है, जिसका कोई नुकसान भी नहीं होता है। पर हां, इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको कभी भी अति में हस्तमैथुन नहीं करना है। एक सीमा से ज्यादा हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए। 

अगर एक दिन में आप 9-10 बार हस्तमैथुन करते हैं, तो यह तो बहुत ज्यादा है और ये आपकी बॉडी काफी बुरे प्रभाव डाल सकता है। साइंस की माने तो आपको हफ्ते में 1 या 2 बार ही हस्तमैथुन करना चाहिए।  

अगर आप ज्यादा हस्तमैथुन करेंगे तो इसका एक नकारात्मक असर ये हो सकता है कि जब आप वास्तव में अपने पार्टनर के साथ सेक्स करेंगे, तो आप खुद को और अपने साथी को संतुष्ट न कर पाएं। 

अगर आप ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं तो इसे छोड़ने के तरीके खोजे और इसे नीड पूरा करने के लिए करें इसको आदत न बनाए। अपने आप को बिजी रखें और अपना ध्यान बिल्कुल भी भटकने न दें। अगर आपको पॉर्न देखने की लत है, तो इसे बंद कर दें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *