[object Promise]
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे एक नवालिग छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया है।घटना को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पास्को सहित अन्य धराओं मे मुकदमा दर्ज तो कर लिया । लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घुम कर छात्रा का हत्या करने का धमकियाँ दे रहा है।
जिससे परिवार के लोग भयभीत है।मिली जानकारी के अनुसार ये मामला बलकुडिया गांव का है। दो सप्ताह पूर्व उक्त गांव निवासनी एक नवालिग छात्रा दोपहर के समय घर पर अकेली सोई हुई थी।उस समय उसके घर के लोग मुकदमा का तारीख देखने हेतू दिवानी न्यायालय पडरौना गए हुए थे। घर सूना देख गांव के एक मनबढ युवक घर मे घुस गया और उसके साथ जोरजबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।छात्रा के शोर मचाने पर वह भाग खडा हुआ।
जब उक्त घटना की जानकारी शाम को वापस घर पहुचने पर परिजनो से छात्रा ने बताई तो उनके होश उड गए। परिजनो ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी प्रहलाद के खिलाफ पास्को सहित अन्य धराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुकदमा दर्ज के बाद भी आरोपी खुलेआम घुमकर सुलह समझौता का दबाव बना रहा है।
सुलह समझौता नही करने पर छात्रा की हत्या करनी की धमकी दे रहा है।जिससे परिवार मे दहशत सा मौहाल बना हुआ है। इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष का कहना है कि उक्त मामले मे मुकदमा दर्ज है। आरोपी की तलाश मे पुलिस जुटी हुई है। बहुत जल्दी आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे होगा।
Leave a Reply