JAMMU AND KASHMIR: हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

[object Promise]

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आज सुबह ही अनंतनाग जिले के बिजबेहारा में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था। आतंकियों से मुठभेड़ हाेने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को चारों तरफ से घेरकर मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए हैं। ये सभी हिजबुल मुजाहिदीन से ताल्लुक रखते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के बिजबेहारा में आतंकियों के लिए बुधवार अल सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चला दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना प्रारंभ कर दिया है। हालांकि मामले को देखते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है और आतंकियों को घेर लिया है। इसके बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। तीनों आतंकियों को मार गिराया है।

इससे पहले हाल ही में जम्मू-कश्मीर के गांदरबल से दो आतंकवादियों को दबोचा गया था। इन आतंकियों की सुरक्षाबलों को काफी लंबे समय से तलाश थी। गांदरबल में छिपे होने के इनपुट के बाद पिछले करीब दो हफ्तों से आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

आपको बताते जाए कि जम्मू कश्मीर से जब से अनुच्छेद 370 को हटाया गया है, तब से ही घाटी में पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवादी बड़ी साजिश करने की फिराक में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *