यहां चोरी करने का हुनर जानने वालों के लिए निकली है वैकेंसी, वेतन के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ

[object Promise]

चोरों के लिए वैकेंसी निकली है तो आप इसे मजाक समझेंगे। मगर यह कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। दिलचस्प बात तो यह है कि जहां नौकरी करनी है चोरी भी वहीं करनी है। साथ ही उसे चोरी करने के बाद 64 डॉलर यानी करीब 4500 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से पैसे भी मिलेंगे।

चोरों के लिए ये ऑफर सीधे इंग्लैंड से आया है। इंग्लैंड की बार्क डॉट कॉम वेबसाइट पर एक चोर के लिए नौकरी का एड पोस्ट किया गया है।जिसमें कहा गया है कि चोर को हर घंटे उसी दुकान में चोरी करनी होगी। दरअसल, दुकान की महिला मालकिन दुकान में हो रही चोरी की घटनाओं से तंग आ गई है। महिला का कहना है कि मैं जानती हूं कि यह अलग तरह की नौकरी है लेकिन छुट्टियों के सीजन में हमारी दुकान में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसा कई सालों से हो रहा है, इस समस्या को हल करना मेरे लिए बहुत जरूरी है।

छुट्टियों के सीजन में दुकान में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। दुकान में चोरी की बढ़ती इन घटनाओं को देखते हुए महिला ने चोर की वैकेंसी निकाली है। दुकान की मालकिन चोरी के बाद चोर से पूछताछ करेगी कि उसने चोरी को कैसे अंजाम दिया। इस तरह से दुकान के सुरक्षा की खामियों को दूर किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि चोर को चोरी किये गए सामान में से कोई भी तीन चीजें रखने को दी जाएगी।

सीसीटीवी सहित तमाम सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद दुकान में चोरियां हो जाती थीं। चोरी इतनी सफाई से होती थी कि अक्सर कोई पकड़ में भी नहीं आता था। इसलिए दुकान की मालकिन ने चोर की मदद से असली चोरों को पकड़ना की कवायद शुरू की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *