जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू ने किया ऐसा काम कि हर तरफ हो रही चर्चा

डेस्क : सेंट्रल जेल पटियाला में एक साल की सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जेल में अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया है उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि वह मीडिया में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। 

नवजोत सिंह से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक पीरमल सिंह ने इस बात का खुलासा किया है। उनके मुताबिक उन्होंने अपना वजन कम कर अपनी फिटनेस को पहले से भी बेहतर कर लिया है।

इसके साथ हीं नवजोत सिंह सिद्धू जेल में काफी ज्यादा सैर करने के साथ-साथ खाने-पीने पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने इसी वर्ष मई महीने में एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस दिन से नवजोत सिंह सिद्धू सेंट्रल जेल पटियाला में बंद भी हैं।

इसको लेकर उन्हें पहले कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन अब उन्होंने समय के अनुसार खुद को ढाल लिया है और अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं तो पूर्व विधायक पीरमल सिंह के अनुसार उन्हें पंजाब की बहुत चिंता है और उन्होंने लोगों की सेवा करने और पंजाब के हितों की रक्षा करने को कहा हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *