केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन का आरोप, उन पर किया कांग्रेस सांसद ने हमले का प्रयास, MP टैगोर ने ये कहा

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की अभद्र भाषा के लिए शुक्रवार को लोकसभा में निंदा कर रहे थे तो कांग्रेस के सांसद उनकी सीट के पास आकर उन पर हमले का तथा कागज छीनने का प्रयास किया। इस पर कांग्रेस के सांसद बी मनिकम टैगोर ने संसद में आज की घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है। उहोंने अपने पत्र में कहा कि मैं सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और मुझे गुमराह करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग करता हूं।

आपको बताते जाए कि शुक्रवार को उस समय हंगामेदार स्थिति पैदा हो गई, जब स्वास्थ्य मंत्री ने प्रश्नकाल में राहुल गांधी के एक पूरक प्रश्न का उत्तर देने से पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके ‘डंडे’ वाले बयान को ‘अजीबोगरीब’ बताते हुए उसकी निंदा की। इसके बाद कांग्रेस के एक सदस्य हषवर्धन के पास पहुंच गए।

हर्षवर्धन ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं काे बताया कि जब मैंने प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी के बयान के लिए उनकी निंदा की तो कांग्रेस सांसद मेरी सीट के पास आए और उन्होंने मुझ पर हमला करने और मुझसे कागज छीनने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ राहुल की भाषा अत्यंत निंदनीय थी। एक पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि राहुल को माफी मांगनी चाहिए।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *