DGP ने Black Day मनाने पर हटाए गए तीन कोतवाल, तीन सिपाही भी सस्पेंड

[object Promise]

लखनऊं।  विवेक हत्याकांड में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के समर्थन में काला दिवस मनाने वाले पुलिसकर्मियों पर देर शाम डीजीपी ओपी सिंह की गाज गिर गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए डीजीपी ने अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक अजय यादव, नाका थाना के प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह और गुडंबा थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेश शाही को हटा दिया। इसके अलावा तीन सिपाहियों गौरव चौधरी, सुमित कुमार व जितेंद्र कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

बताते चलें कि आरोपी प्रशांत के समर्थन में पुलिस कर्मचारी संगठन ने पांच अक्तूबर को काला दिवस मनाने का एलान किया था। जिसके चलते बड़ी संख्या में आज पुलिसकर्मियों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

[object Promise]
police-prot_

विवेक तिवारी एपल के एरिया सेल्स मैनेजर की हत्या के मामले में दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदेश में उनके सहयोगी लामबंद हैं। डीजीपी ओपी सिंह की अपील तथा निर्देश के बाद भी आज प्रदेश में सिपाहियों ने सिपाही प्रशांत चैधरी व संदीप कुमार के पक्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदेश में जगह-जगह पर सिपाही काला फीता बांधकर काम करते दिखे। उधर डीजीपी के निर्देश पर इलाहाबाद में दो बर्खास्त सिपाहियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन दोनों ने शनिवार को इलाहाबाद में बैठक करने का कार्यक्रम तय किया था।

[object Promise]
Police-pro

विवेक तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी सिपाही प्रशांत चैधरी तथा संदीप कुमार के पक्ष में प्रदेश पुलिस में उनके सहयोगी माहौल बनाने में लगे हैं। विवेक तिवारी हत्याकांड में जेल में बंद दो सिपाहियों प्रशांत चैधरी और संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में आज प्रदेश के हर जिले में पुलिसकर्मी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर पहुंचे। लखनऊ में भी गुडंबा, अलीगंज और नाका पुलिस स्टेशन पर कई सिपाही हाथों में काली पट्टी बांधे नजर आए। काली पट्टी बांधे सिपाहियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

[object Promise]
up-police-protest(1)

कुछ पुलिस संगठनों ने पांच अक्टूबर को काला दिवस मनाने की मुहिम सोशल मीडिया पर शुरू की थी। इसका असर राजधानी में देखने को मिला। इस बीच सोशल मीडिया पर विरोध का स्वर मुखर करने वाले दो बर्खास्त सिपाहियों अविनाश पाठक और विजेंद्र यादव की गिरफ्तारी की बात भी सामने आ रही है। डीजीपी के निर्देश के बाद दोनों को वाराणसी में गिरफ्तार किया गया है।

कल डीजीपी ओपी सिंह ने काला दिवस मनाने जाने के ऐलान पर अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश भी दिया था। डीजीपी ओपी सिंह ने मामले में कहा कि यूपी में कहीं भी सिपाहियों के विरोध की स्थिति नहीं है।

[object Promise]
Police-pro

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे अधिकारी सिपाहियों से वार्ता कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि सभी सिपाही खुश हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी गैरकानूनी काम करेगा, तो उस पर कार्रवाई होगी। जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है। मुझे अपने जवानों पर विश्वास है और वे कोई गैरकानूनी काम नहीं करेंगे। डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो चल रही है। इसपर वाराणसी की दो वर्ष पहले की फोटो चल रही है। पुलिस में असंतोष की अफवाहें फैलाने के मामले में दो बर्खास्त सिपाहियों को आज दिन में गिरफ्तार किया गया है। अविनाश पाठक और बृजेन्द्र यादव बर्खास्त सिपाही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *