HARYANA POLLS : देश सिर्फ और सिर्फ चाहता है विकास- पीएम मोदी बोले हरियाणा में

[object Promise]

चंउीगढ। महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में दोनों राज्यों में चुनावी पारा गरम होने लगा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्तूबर को को होने वाले चुनावों के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है।

सोमवार को हरियाणा में बड़ा चुनावी दंगल होने जा रहा है, पीएम मोदी आज फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में चुनावी सभा करने के लिए पहुंच गए है। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब मैं आपके बीच हरियाणा में आता हूं, तो मुझे लगता है कि मैं अपने घर में आया हूं। यहां का विकास और यहां के लोगों के जीवन में बदलाव हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है।


UPDATE….

  • पीएम मोदी ने कहा, 5 वर्ष पहले जब मैं हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने की बात करता था तो विरोधी दल के नेता पूछ रहे थे कि मोदी जी बताओ तुम्हारा कप्तान कौन है? तब मेरा जवाब था कि हरियाणा की जनता का आशीर्वाद मिले तो हरियाणा को एक मजबूत कप्तान भी मिलेगा और अकेला कप्तान ही नहीं मजबूत टीम भी मिलेगी।

पीएम मोदी संभालेंगे बीजेपी की कमान…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वह हरियाणा में पार्टी के लिए कमान संभालेंगे। पीएम मोदी बल्लभगढ़ में चुनावी सभा करेंगे और भारतीय जनता पार्टी के मिशन 75+ को धार देंगे।

हरियाणा में पीएम मोदी दो दिनों में कुल चार सभाएं करेंगे। इनमें बल्लभगढ़ के अलावा थानेसर (कुरुक्षेत्र), दादरी में 15 अक्टूबर को और हिसार में 18 अक्टूबर को चुनावी सभा करेंगे। हिसार क्षेत्र जाटों का गढ़ कहा जाता है।

हरियाणा में कब-कहां पर चुनाव…
गौरतलब है कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जहां पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में 75+ का लक्ष्य रखा है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए जोर आजमाइश कर रही है।

  • ये हरियाणा और पूरे देश की भावना थी कि जम्मू-कश्मीर को अलगाव और हिंसा से निकालकर, सद्भाव और सशक्तिकरण की तरफ ले जाया जाए। आज जम्मू कश्मीर और लद्दाख, विकास और विश्वास के एक नए रास्ते पर चल पड़े हैं : पीएम मोदी।

  • ये इस धरती और यहां के लोगों का सहयोग और समर्थन है जिन्होंने मनोहर लाल जी और उनकी टीम को ताकत दी है। आपका यही आशीर्वाद हमें लोकसभा चुनाव के दौरान भी मिला है।

  • पीएम मोदी ने कहा, आज आप देख रहे हैं कि कैसे पूरी दुनिया, दुनिया के बड़े-बड़े नेता भारत के साथ खड़े होने के लिए, भारत के साथ आने के लिए आज दुनियाभर में आतुर नजर आते हैं।

  • जो तब मुझसे कैप्टन को लेकर सवाल करते थे, वो आज अपनी बिखरी टीम को ही समेटने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वो खुद को जितना समेटने की कोशिश कर रहे हैं, उतना ही बिखरते जा रहे हैं : पीएम मोदी।

ये मोदी है जिसने 370 को हटा कर चार-चार पीढ़ी से मेरे उन वाल्मीकि भाइयों और बहनों पर जुल्म होते थे उसको एक झटके से चार पीढ़ी के अन्याय को मैंने खत्म कर दिया है।

  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस और उसके जैसे दल ये नहीं कर सकते क्योंकि ये घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं वो सिर्फ सतही हैं। वोटबैंक की राजनीति को जिंदा रखने का उनका विफल प्रयास है। सिर्फ विरोध इनकी आदत बन गई है, यही उनकी परंपरा और तरीके हैं।

  • जिन्होंने जम्मू कश्मीर में शांति के लिए अपनों को खोया है, उनकों कांग्रेस के नेता बताएं कि इन्हें अनुच्छेद 370 से इतना मोह क्यों हैं?

  • पीएम मोदी ने कहा, आज पूरा देश ये भी देख रहा है कि जिनके हितों पर इस फैसले से चोट हुई है, वो सदमे में हैं और तिलमिलाए हुए हैं। ये लोग इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, विदेशों में जाकर मदद मांग रहे हैं। मैं इन लोगों को चुनौती देता हूं कि यदि हिम्मत है तो स्पष्टता के साथ हरियाणा के सामने आए और बताएं कि अगर ये चुनाव जीतकर के आएंगे तो 370 और 35 A वापस लाएंगे। लोकसभा चुनाव तक अपने मेनिफेस्टों में लिखें कि हम 370 वापस लाएंगे।

  • पीएम मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर कहा, इसका श्रेय 130 करोड़ देशवासियों को जाता है, हिंदुस्तान के मतदाताओं को जाता है। आपने कमल पर बटन दबाया और आपके सपने पूरे करने के लिए मुझे ये ताकत मिली।

  • पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी की सरकार बनते ही शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप को बढ़ाने का फैसला लिया गया। हमारे पुलिस के, केंद्रीय बलों के जवान नक्सलियों और आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो जाते थे, उनके बच्चों को भी इसके दायरे में लाया गया। हमारे किसान, हमारे व्यापारी, हमारे श्रमिक साथी, हमारी बहनें, जो देश के विकास का मजबूत स्तंभ हैं, उनको मजबूत करने के लिए भी अनेक कदम उठाए गए हैं।

  • देश की राय साफ है, अब सिर्फ विरोध और प्रतिरोध की राजनीति नहीं चलेगी। देश सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। भाजपा और उसके साथी इसके लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। भाजपा का संकल्प पत्र, समर्पण का दस्तावेज होता है। हम हर संकल्प को पूरा करने का काम तेजी से कर रहे हैं।

  • ये लोग जमीन से इतना कट चुके हैं कि वास्तविक सच्चाई इन्हें नजर ही नहीं आ रही है। जब तीन तलाक की बात होती थी, तो इन्हें लगता था कि इससे इनकी मुस्लिम वोटबैंक की राजनीति चलेगी और जो मुस्लिम पति हैं वो इससे खुश हो जायेंगे और इनका साथ देंगे।

  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस और उसके जैसे दलों की करनी कैसी रही है, इसका जीता जागता सबूत वन रैंक वन पेंशन रहा है। ये लोग आपसे झूठ बोलते रहे लेकिन वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं किया। आज न ये सिर्फ सच्चाई है बल्कि हरियाणा के भी करीब-करीब दो लाख पूर्व फौजियों को इसका लाभ मिल चुका है। देश में हो रहे हर सुधार और हर परिवर्तन के सामने कांग्रेस और उसके जैसे दल दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं। आपने देखा है कि कैसे तीन तलाक के खिलाफ कानून को इन लोगों ने हर बार रोका, हर तरह के बहाने बनाकर रोका।

  • पीएम मोदी ने कहा, हमारे अपने तेजस लड़ाकू विमान को इन लोगों ने डिब्बे में बंद करने की तैयारी कर ली थी। लेकिन हमारी सरकार ने सारी रुकावटों को दूर करके, तेजस की उड़ान को नए पंख लगाए। आज तेजस भारतीय वायुसेना की शान बन रहा है।

  • राफेल विमान को लेकर इन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कैसी हायतौबा मचाई थी। इन लोगों ने पूरा जोर लगा दिया था कि ये विमान समझौता रद्द हो जाए, भारत में नया लड़ाकू विमान न आने पाए। लेकिन इन लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद भारत को पहला राफेल विमान सौंपा जा चुका है। ये कितना भी विरोध करें, कितनी ही साजिशें करें, राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के सशक्तिकरण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और हम लगातार उसे गति दे रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *