[object Promise]
मुकेश कुशवाहा के साथ सोमेन्द्र बिक्रम
संडीला कोतवाली के अंतर्गत बेगमगंज नहर पुलिया के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार जोरदार टक्कर मार दी जिससे जनपद उन्नाव के औरास थाना अंतर्गत ग्राम नांदोली निवासी नरेंद्र पुत्र वीरेंद्र उम्र लगभग 28 वर्ष को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मोटरसाइकिल दूर जा गिरी और काफी गंभीर चोटें आ गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे सीएससी संडीला भर्ती कराया। रोडवेज बस चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। डॉक्टरों ने चिकित्सा करने के बाद हालात नाजुक देख कर नरेंद्र कुमार को तुरंत लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल नारेन्द्र के परिवार को सूचना दे दी गई है।
Leave a Reply