जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गंदगी का लगा रहता हैं अम्बार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जगदीशपुर (अमेठी )।शुद्ध पेय जल की समुचित व्यवस्था से लेकर प्रदूषित जल निकासी तक के तमाम समस्याओं का अंबार लगा है। गांव से लेकर चौराहो तक नालियों की व्यवस्था को देख विभागों की तमाम व्यवस्थाओ की पोल खोल रही है। हैडपम्प का आलम यह है कि जल कम हवा अधिक उगल रहे है। वही जल निगम मात्र सफेद हाथी का किरदार निभा रहा है।

जगदीशपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत 71 ग्रामसभाओं का अगर भ्रमण किया जाय तो तमाम समस्याओं से आप स्वयं रूबरू हो सकते है। रेलवे स्टेशन से लेकर चौराहा तक बस स्टेशन से लेकर रामलीला मैदान ईदगाह तक प्रदूषित जल निकासी व शुद्ध पेय जल को लेकर समस्याओ का अंबार कहे तो कम है। हल्की बारिश में ही बस स्टेशन परिषर के भीतर प्रदूषित जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से दोनों द्वार व बसों को खड़ी करने के लिए बने रैंप तालाब की शक्ल ले लेते है। स्टेशन में मूत्रालय शौचालय से निकलने वाले प्रदूषित जल के समुचित निकासी न होने की वजह से संक्रमित बीमारियों का भय हमेशा व्याप्त रहता है। गाँव में हर तरफ गन्दगी प्रदूषित जल निकासी की सूरते हाल तो स्वयं प्रधान व विभाग ही बता सकता है। गाँव की व्यवस्थाओ को लेकर जब बात होती है तो व्यवस्थापक सफाईकर्मियों पर ठीकरा फोड़ते दिखते है। वही सम्पूर्ण चौराहो से लेकर रामलीला मैदान तक शुद्ध पेय जल के लिए हैंडपम्प की व्यवस्था नही है। एक्का दुक्का है भी तो दूषित जल पानी कम हवा अधिक उगलते है। कोढ़ में खाज मात्र सफेद हाथी का किरदार निभाते जल निगम जिसका होना न होने के बराबर है। प्रत्येक दिन विभाग अपने ही मर्ज में मुब्तला दिखाई देता है। पानी आने व जाने का कोई समय सीमा तय नही है।

विषय ही ऐसा है जो आपको व्यवस्था की पोल खोलते मिल ही जायेंगे। क्षेत्रीय गणमान्य मोहम्मद रफ़ीक़ वारसी उर्फ अल्लू मियाँ राजकुमार अग्रवाल छेदी लाल यगसैनी राम बहादुर मौर्या मोहम्मद रेहान मोहम्मद वसीक खान मोहम्मद अजमल मोहम्मद महबूब खान आवेश हनफ़ी दिनेश यज्ञसेनी आवेश ठाकुर नीतीश यज्ञसेनी अंकेश कन्नौजिया धीरज कौशल दिलीप यज्ञसेनी महताब अत्तारी जावेद कलीम कुरैशी सहित तमाम नागरिको ने उच्चीधिकारियों से मौसम में परिवर्तन होने से पहले उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *