पडरौना,कुशीनगर : नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकले कांवरियों ने जटहा बाजार स्थित नारायणी नदी जल भरकर पडरौना आने के बाद जूनियर हाईस्कूल में रात्रि विश्राम के बाद कुबेरनाथ मंदिर पहुंच जलाभिषेक किया। कांवरियों का अलग अलग पडरौना के विभिन्न मोहल्ले से निकला जत्था जटहा बाजार स्थित नारायणी नदी से जल भरकर पडरौना नगर आने के बाद जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में रात्रि विश्राम किया। वही रात में जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण कार्यक्रम में भजन गायकों ने श्रोताओं को भजन तो जागरण कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं अरशद ने एक से बढ़कर एक प्रवचन सुनाया।
रविवार को प्रातःकांवरियों का जत्था नारायणी नदी में जल भरा और सोमवार की सुबह कुबेरस्थान बाबा के शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस दौरान पूरे दिन,रात मेला व उत्सव जैसा माहौल रहा। कांवरियों के आगे-आगे डीजे बजते हुए चल रहा था। इस दौरान पडरौना में कांवरिया के जत्थे को विभिन्न समाजसेवियों के अलावे राजनीतिक दलों ने निशुल्क जलपान कराया l
बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र माह में जटहां बाजार स्थित नारायणी नदी से जल भरकर कांवरियों का जत्था नगर के जूनियर हाईस्कूल में विश्राम करने के बाद पवित्र धाम कुबेरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं । ऐसे में कांवरिया को रास्ते में जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया जाता है। वही पडरौना में कांवरियों के लिए व्यवसाइयों व छात्रसंघ द्वारा जलपान आदि के साथ ही चिकित्सकीय सुविधा की भी व्यवस्था करते हैं । कांवरियों को निशुल्क सेवा भाव व जलपान कराने वालों में समाज सेवी संतोष जायसवाल,किशन जायसवाल,मनोज मद्धेशिया,कैलाश गुप्ता,मंटू जायसवाल आदि का सहयोग हमेशा रहता है l
जबकि दूसरी ओर नगर पालिका पडरौना के चेयरमैन बिनय जायसवाल, मनीष उर्फ बुलबुल जायसवाल,आकाश चौरसिया,छात्र संघ के अध्यक्ष राजन सोनी,समाज सेवी रिजवान शालू,छात्र नेता किशन कुशवाहा आदि लोगों ने कांवरियों के लिए जगह-जगह स्टाल लगाकर जलपान कराने की व्यवस्था की थी ।
Leave a Reply