[object Promise]
बांगरमऊ/ उन्नाव। कानपुर से बालामऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से आज शाम गंजमुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसका एक पैर कट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंजजलालाबाद के मजरा देवीपुरवा निवासी मुन्नी पत्नी जहूर उम्र करीब 65 वर्ष आज जुमेंरात के दिन गंजमुरादाबाद के पास स्थित हजरत फैजउल्ला शाह बाबा की मजार पर दर्शन (जियारत) करने गई थी।
आज शाम को वापस घर जाते समय गंजमुरादाबाद रेलवे स्टेशन से रेलवे लाइन पार करते समय अचानक कानपुर से बालामऊ की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ जाने के कारण मुन्नी उसकी चपेट में आ गई जिससे उसका बायां पैर कटकर अलग हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मुन्नी को घायल अवस्था में बांगरमऊ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
Leave a Reply