रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी,।। पुलवामा हादसे को लेकर देश के हर व्यक्ति की आंखे नम हैं। ऐसे में जिस वक्त देश शोक मना रहा था उस वक्त अमेठी के हलियापुर में लोगों को मोबाइल सिनेमा हाल में सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित उरी फिल्म दिखाई जा रही थी। फिल्म के साथ ही जगह जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाषण भी प्रसारित किया जा रहा था। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बल्दीराय धनंजय सिंह ने स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि गद्दारों की शक्ल में देश भक्त का चोला ओढ़े लोग ऐसे ही होते हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमले के बाद लगातार तीन दिन हलियापुर में मोबाइल सिनेमा हाल में लोगों को उरी फिल्म दिखाई जा रही थीं। बल्दीराय ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि फिल्म के साथ-साथ स्मृति ईरानी का भाषण पूरे अमेठी में हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलवामा में हुई घटना के बाद से हलियापुर में ये फिल्म प्रति दिन दिखाई जा रही थी। सरकार साबित क्या करना चाहती है। कोई छोटी सी भी घटना हो जाए तो घरों में रेडियो तक नहीं बजता, यहां तो शहीदों को मुखाग्नि भी नहीं दी गई । कम से कम शहीदों के सम्मान का तो ख्याल करना चाहिए।वही ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह की आवाज को देखते हुए भाजपाईयों ने फ़िल्म को बंद कर दिया।
Leave a Reply