Viral Video: बच्चें ने मिनटों में निकाल दी बंदर की हवा, लोग बोले दोनों ही बंदर हैं

डेस्क। क्या कभी अकेले में आपका सामना बंदर से हुआ है, वोभी लांगूरी बंदर से। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो हर किसी की नींद उड़ा रहा है। इस वीडियो में एक बच्चे को लंगूर से लड़ते हुए देखा जा सकता है। 

अक्सर जंगलों की कटाई के कारण शहरों के मुहाने तक पहुंच चुके जंगलों में कई तरह के जंगली जानवरों का आतंक देखा जाता है। इसमें सबसे ज्यादा कॉमन है बंदर और सियार के हमले। देश के कई बड़े शहरों में इंसानी बस्तियों के पास बंदरों का पूरा दल रहते देखा जाता है, जो समय-समय पर किसी ना किसी वजह से इंसानों से लड़ते है। बंदरों के आतंक से परेशान होकर कई बार लोग बाहर निकलने या कोई सामान बाहर रखने से भी हिचकिचाते है। क्योंकि कई ऐसे मामले भी सामने आएं है जिनमें बंदरों ने लोगों को गंभीर रूप से घयाल किया है।

ऐसे में हर किसी को यहीं सलाह दी जाती है कि बंदरों और उनकी प्रजाति के जीवों से दूरी बनाए रखें। पर ऐसे में ही एक बच्चा बंदरो से दूर रहने के दावे को झुठलाते नजर आ रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक छोटा बच्चा, गुस्सैल लंगुर की अकड़ तोड़ते नज़र आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लंगूर बच्चे पर पर हमला कर देता है। जिससे बचने के लिए बच्चा भागने के बजाए उससे भिड़ जाता है। इस वीडियो को देख ऐसा लगेगा जैसा की दोनों आपस में एक-दूसरे के साथ कुश्ती लड़ रहे हैं।

कुछ देर बच्चें और लंगूर में हाथापाई होती है और फिर बच्चा लंगूर की अकड़ तोड़ उसे धूल चखा देता है। ऐसे में बंदर को वहां से खिसकना ही भाता है और वो दबे पांव वहां से भाग लेता है। यह वीडियो पोस्ट होने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी एक व्यक्ति ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि, दोनों बंदर ही लड़ रहें हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *