इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों के बाद डी जे संचालको को लगा झटका

[object Promise]
रिपोर्ट राकेश कुमार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के द्वारा डीजे बजाने पर पूर्णता रोक लगाने के बाद हरकत में आई पुलिस विभाग के अधिकारी जिसके तहत घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे पुलिस चौकी कर्मा चौकी के प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा पुलिस चौकी पर डीजे संचालकों के साथ एक बैठक की गई ।

जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कराने का अनुरोध किया वहीं यदि कोई डीजे संचालक उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी अगर देखा जाए तो करना बाजार के आसपास के क्षेत्रों में लगभग डेढ़ सौ से भी ज्यादा डीजे संचालन हैं और इनके पास 500 से ज्यादा की संख्या में डीजे साउंड है । वही न्यायालय के आदेशों के बाद अब यह सभी कबाड़ की भांति एक कोने में ही पड़े रहेंगे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *