डेस्क। शानदार बल्लेबाजी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) चर्चाओं का केंद्र बने रहते हैं। पर हाल ही में उनके द्वारा वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी20 और वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किए जाने के बाद वो और भी चर्चाओं में आ गए थे।
बता दें एक समय पर दिग्गज विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में थे, लेकिन एक छोटी सी गलती के कारण इन दोनों के रिश्ते में फुट पड़ गई।
क्या था दोनों के अलग होने का मुख्य कारण
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और उर्वशी रौतेला के आपसी रिलेशनशिप की खबरें साल 2018 तक काफी सुर्खियों में रही। कई बार इन दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है, बताया जाता है कि यह दोनों रिलेशनशिप के चलते एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे, पर अचानक से दोनों के इस मीठे रिश्ते को बुरी नजर लग गई, और दोनों के बीच काफी दूरियां आ गईं।
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक उर्वशी रौतेला के मैनेजर ने इस मुद्दे पर बातचीत में यह कहा कि आपसी सहमति से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और उर्वशी रौतेला के बीच निर्णय लिया गया है कि अब वह दोनों एक दूसरे की व्यक्तिगत जिंदगी में कभी दखलंदाजी नहीं करने वाले।
कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया कि उर्वशी रौतेला के प्यार में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इतना अधिक पागल थे, कि वह उनको लगातार कॉल और मेस्सज करते रहे। जिससे अभिनेत्री इतना अधिक गुस्से में आ गई कि पंत की हरकतों से दुखी होकर उसने इनको ब्लॉक कर दिया।
अब भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant), ईशा नेगी के साथ नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार लंबे समय से यह दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं।
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ईशा नेगी के साथ 3 जनवरी 2020 में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
Leave a Reply