सामूहिक पीलीभीत हत्याकांड का खुलासा: दोस्त ने की थी तंत्र मंत्र बहाने दूध में जहर देकर परिवार के पांच लोगों की हत्या

पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर गांव में बीते दिनों जहर देकर की गई 5 लोगों की हत्या का आज एडीजी बरेली प्रेम प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया एडीजी ने मीडिया को बताया कि 7 जनवरी 2019 को बेनीपुर में एक परिवार के 5 सदस्यों को दूध में जहर मिलाकर दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हत्या कर को अंजाम दिया गया इसकी वेगराज के पुत्र नरेश की तरफ से थाना जहानाबाद में मु0आ0स014/2019 धारा 302/308 भा0द0वि0 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था। इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए जनपद पीलीभीत की स्वाट व सर्विलांस टीम को हत्याकांड का खुलासा करने के कड़े निर्देश दिये ।

जिसमे पुलिस अधीक्षक पीलीभीत पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सर्विलांस टीम व थाना जहानाबाद संयुक्त पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में पूंछताछ तथा सुरागकसी शुरू कर दी गयी जिसमे मृतकों के मोबाइल नंबर की की सीडीआर तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुलशेर पुत्र नबीशेर ग्राम खंजनपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली को 9 जनवरी 2019 को 1.45 बजे आरोपी को जहानाबाद के करीब कुकरी खेड़ा तिराहे पर पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 3,85,020 रू बरामद हुए पुलिस पूंछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया आरोपी गुलशेर ने पुलिस को बताया कि मृतक नेमचंद से उसकी दोस्ती थी ।

सामूहिक पीलीभीत हत्याकांड का खुलासा3

पुलिस के अनुसार आरोपी गुलशेर ने कबूल किया कि उसने और उसके साथी इकरार ने जहर मिला दूध पिलाने के लिए तंत्र मंत्र का ढोंग किया था ताकि परिवार के पांचों लोग बिना विरोध के एक साथ दूध पी लें। रिटायर्ड रेलवे कर्मी वेगराज के बेटे नेमचंद के दोस्त गुलशेर ने साथियों की मदद से वेगराज (60), उनकी पत्नी रामवती (55), बेटा नेमचंद (38), पुत्रवधू ममता (35) और विवाहित बेटी गायत्री (30) की दूध में जहर देकर हत्या की थी। नेमचंद का दोस्त गुलशेर भोजीपुरा (बरेली) के गांव खंजनपुर का रहने वाला है और रेलवे में गेटमैन है।

 

मृतक नेमचंद अटामण्डा रेलवे फाटक पर नौकरी करता था नेमचंद के घर उसका व उसके साथियों का आना जाना था नेमचंद ने गुलशेर को बताया था कि उसे जमीन खरीदनी है पैसे उसके घर पर रखे हुए हैं । ये जानकर गुलशेर ने योजना बनाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर दूध में जहर मिलाकर घर के सारे सदस्यों को बेहोश कर के घर से सारे पैसे ले गया पुलिस ने जो भी पैसा आरोपी से बरामद किया वह सब नेमचंद का ही था आरोपी इस घटना को अंजाम देकर अपने घर का सारा सामान बेचकर अपनी ससुराल मालदा पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था ।

इसी बीच पुलिस ने उसको दबोच लिया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कीटनाशक दवा की शीशी और तीन स्टील के गिलाश बरामद किए हैं वहीं इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *