मुंबई। एनसीपी के पूर्व विधायक पांडुरंग बरोरा ने शाहपुर से पार्टी के विधायक दौलत दरोदा के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, एनसीपी विधायक दौलत दरोदा शनिवार को राजभवन का दौरा करने के बाद से ही कथित रूप से गायब हो गए है, जहां देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
पूर्व विधायक पांडुरंग बरोरा ने शनिवार शाम ठाणे के शाहपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराई। दारोगा शाहपुर सीट से विधायक हैं।
राज्य में घटनाओं का नाटकीय मोड़ ऐसे समय में आया जब महाराष्ट्र में गैर-भाजपा सरकार बनाने पर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच विचार-विमर्श शुक्रवार को अंतिम चरण में पहुंच गया।
Leave a Reply