Odisha New Governor: ओडिसा और त्रिपुरा को मिले नए राज्य पाल

Odisha New Governor: राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी करते हुए सूचना दी है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिसा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रघुवर दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। दोनों की नियुक्ति पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ख़ुशी जाहिर की है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा- दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास (Raghubar Das) और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे। 

जानें कौन हैं रघुवर दास :

रघुवर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्तमान में वह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। 1995 में वह पहली बार जमशेदपुर सीट से विधायक नियुक्त हुए थे। झारखंड के गठन के बाद दास अपना कार्यकाल पूरा करने वाला पहले सीएम थे। 

जानें कौन हैं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू :

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा के नेता हैं। नल्लू भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य हैं और वह त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लेंगे। 



Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *