धारदार हथियार से ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका

[object Promise]
देवरिया । आज तड़के शहर के न्यू कालोनी में उस हड़कम्प मच गया जब एक युवक का शव सड़क पर खून से लथपथ मिला। युवक शहर में ई-रिक्शा चलाता था।इसकी सूचना राहगीरों ने मुकामी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और घटना की छानबीन में पुलिस जुट गयी। वही दूसरी तरफ जब इसकी जानकारी परिजनो व ई-रिक्शा चालकों को हुई तो वे कोतवाली पहुंचकर हत्यारो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कोतवाली रोड को लगभग एक घण्टे तक जाम रखा।

मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास मुहल्ला निवासी 19 वर्शीय कपिल कुमार मद्वेषिया पुत्र ललित मद्वेषिया जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार को भरण पोशण करता था। आज सुबह करीब 4 बजे उसके मोबाईल पर किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने मां से टहलने की बात कहकर घर से निकला। जिसकी अज्ञात बदमाषो ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसका शव शहर के न्यू कालोनी मुहल्ला स्थित डॉक्टर संतोष आनंद के नर्सिंग होम के समीप खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ा मिला।

सुबह टहलने निकले आस-पास के लोगों ने शव देख कर शोर मचाया और इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाते ही सीओ सदर  व सदर कोतवाल विजय नारायण मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे,और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसकी भनक ई-रिक्शा चालको को लगी तो वे सड़क पर उतर कर और कोतवाली रोड जाम कर हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। काफी मशक्कत के बाद उन्हे समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *