डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान को इंडस्ट्री में करीब 30 साल पूरे हो गए हैं। वैसे तो बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ (Shahrukh Khan) का क्रेज हर उम्र के लोगों में देखने को मिलता है। पर किंग खान को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी बहुत होती है। वैसे तो उन पर एक किताब भी लिखी जा चुकी है जो श्रेया भट्टाचार्य ने लिखी है।
अपनी इस किताब में उन्होंने बताया है कि शाहरुख़ को अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म आइकन में से एक माना जाता है। पर अब इसको लेकर द कश्मीर फाइल्स के फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसा है।
फिल्म निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबते ही रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर सकेगी यह एक फैक्ट है। उनका इशारा शाहरुख के साथ ही सलमान की ओर भी था।
विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट के बाद कई फैंस ने अपने रिएक्शन दिए। एक यूजर लिखते हैं कि विवेक जी सरकार के साथ लगे रहिए आपको भी जगह मिल जाएगी लोग पसंद करते हैं उनको (खान को) आप भी मेहनत करिये और राजनीति जगह बनाओ।
अमन नाम के एक यूजर लिखते हैं कि जब तक आपके जैसे लोग झूठा प्रोपगेंडा चला के लोगों को गुमराह करते रहेंगे तब तक इस देश में केवल नफरतों का बाजार गर्म रहेगा।
एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया कि आप सिर्फ नफरत बढ़ाओ, इंडस्ट्री खुद ही तबाह हो जाएगी।
आपको बता दें कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने कई फिल्मों का निर्माण किया है जिसमें ‘चॉकलेट’, ‘धन धना धन गोल’, ‘हेट स्टोरी’, ‘जिद’, ‘बुद्धा इन ट्रेफिक जाम’, ‘जुनूनियत’ द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
Leave a Reply