प्रयागराज : माफिया का अपराधिक रिकार्ड , हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव के मकान पर चला पीडीए का बुलडोजर

[object Promise]

प्रयागराज, जिले में माफियाओं के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है। पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद से शुरू हुई का पहुंची तो खलबली मच गई। पुलिस ने अशोक के यादव के मकान को अवैध निर्माण बताते हुए बुल्डोजर से गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

[object Promise]
झूंसी छतनाग निवासी अशोक यादव के खिलाफ झूंसी थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को पीडीए के अधिकारी अशोक यादव के घर पहुंचे। अफसरों ने बताया कि मकान अवैध निर्माण है। इसे ढहाया जाएगा।

 

अशोक का भाई है जिला पंचायत सदस्‍य

झूंसी छतनाग निवासी अशोक यादव के खिलाफ झूंसी थाने में  कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को पीडीए के अधिकारी अशोक यादव के घर पहुंचे। अफसरों ने बताया कि मकान अवैध निर्माण है। इसे ढहाया जाएगा। इसको लेकर पहले अशोक के घरवालों विरोध की कोशिश लेकिन बाद में शांत हो गए। पीडीए का बुल्डोजर माफिया अशोक यादव का पुश्तैनी मकान ढहा रहा है।

घरवालों का आरोप 40 पुराने पुश्‍तैनी मकान को भी ढहाया जा रहा

अशोक का एक भाई शिवनारायण यादव जिला पंचायत सदस्य है और खुद को भाजपा कार्यकर्ता भी बताता है। अशोक के जिस मकान को गिराया जा रहा है व 40 साल पुराना पुश्तैनी मकान बताया जा रहा है। इस भवन के ठीक सामने एक मकान और है जो कि पुष्पा पाल के नाम से है और निर्माणाधीन है। पीडीए इसे भी गिरवा रहा है। उसका भी नक्शा  नहीं पास है। पीडीए के अफसरों का कहना है कि अशोक यादव शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें  दर्ज है। उसके अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा है।

अशोक यादव का अपराधिक इतिहास

झूंसी निवासी अशोक यादव के खिलाफ 16 मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें गैंगेस्टर के तीन, हत्या और हत्या के प्रयास के चार, चोरी का एक, जान से मारने की धमकी का चार, साजिश का दो, आम्र्स एक्ट का एक सहित कई अन्य मुकदमें दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *