कुशीनगर : पडरौना में निकाली मदनपुर देवी मां का भव्य शोभायात्रा

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। चैत्र नवरात्र के अवसर पर रविवार को पडरौना नगर में मदनपुर देवी मां की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें देवी मां की झांकी,पिंडी और विभिन्न प्रकार के ध्वज लिए चल रहे श्रद्धालु जयकारा लगा रहे थे। भक्तिमय गीतों और जयकारे से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
रविवार को दोपहर बारह बजे नगर के धर्मशाला रोड से यह शोभा यात्रा शुरू की गई। आदि शक्ति श्री मां भगवती जागरण समिति के सदस्यों की तरफ से निकाली गई यह शोभा यात्रा धर्मशाला रोड से प्रारंभ होकर मेन रोड,तिलक चौक,सेंट्रल बैंक रोड होते हुए फिर धर्मशाला रोड पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में मां मदनपुर देवी की मन मोहक झांकी सजाई गई थी। इसके अलावा पिंडी भी बनी थी। शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालु पीले-लाल रंग के ध्वज,ढोल नगाड़े आदि के साथ चल रहे थे। भक्तिगीतों और जयकारे से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया था। शोभा यात्रा में मनीष जायसवाल,संतोष जायसवाल, धर्म केसरी,दीपक जायसवाल, चंदन जायसवाल,कृष्णा केसरी, राजन साहा,सतीश साहा,भोली साहा, सुमित चौरसिया,मंटू जायसवाल,बिकास जायसवाल,गोपाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *