UP: बुजुर्ग महिला ने खुद को लगाई आग

[object Promise]

विवादित जमीन पर स्टे आर्डर के बाद भी प्रशासनिक मिलीभगत से पट्टीदार द्वारा शुक्रवार को निर्माण शुरू कराये जाने से नाराज एक बुजुर्ग महिला ने परिवार के सामने ही खुद को आग लगा ली। परिवार का एक अन्य सदस्य भी सब पर किरोसिन तेल छिड़ककर सामूहिक आत्मदाह की तैयारी कर रहा था लेकिन बुजुर्ग महिला के शरीर में आग लगने पर वे बदहवास होकर इधर-उधर दौड़ने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

परिवार के सामने बुजुर्ग महिला धू-धू कर जलती रही। परिवार के ज्यादातर सदस्यों के शरीर किरोसिन तेल से भीगे हुए थे। घबड़ाहट में सब शोर मचाते रहे। महिला की बहू ने आग बुझाने की लेकिन काफी देर तक वह इसमें कामयाब नहीं हुई। महिला को जलता देख उधर से गुजर रहा एक आइसक्रीम वाला अपना ठेला लिए तेजी से भागने लगा। बाद में किसी तरह महिला के शरीर की आग बुझाकर परिवारवालों ने एम्बुलेंस बुलाई। 60 प्रतिशत से अधिक जल चुकी महिला को गोला स्थित सीएचसी पर ले जाया गया। महिला की गम्भीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल हुआ तो गोरखपुर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने इसका संज्ञान लिया।

पुलिस ने अभी तक की तहकीकात के आधार पर बताया है कि बड़हलगंज क्षेत्र के पदमलपार गांव की 75 वर्षीय राजकुमारी देवी का पट्टीदारों से 22 डिस्मिल जमीन को लेकर पिछले तीन वर्षो से विवाद चल रहा है। उनका दावा है कि जमीन पर कोर्ट से स्टे आर्डर है। इसके बावजूद उनके पट्टीदारों ने उस जमीन पर दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। दीवार बनने के बाद शुक्रवार को छत ढालने की तैयारी की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर राजकुमारी देवी सुबह 9 बजे के करीब अपने बेटे, बहू के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां पट्टीदारों से उनकी कहासुनी हुई। बाद में प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए परिवार के सभी सदस्यों ने खुद को आग लगाने का निर्णय ले लिया। राजकुमारी देवी ने खुद पर किरोसिन तेल छिड़का तो उनके बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों और अपने ऊपर उसी गैलेन से तेल छिड़क लिया। इसी बीच राजकुमारी देवी ने माचिस की तिली से खुद को आग लगा ली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *