58 लाख रूपए से भरी तिजोरी ले उड़े चोर

58 लाख रूपए से भरी तिजोरी ले उड़े चोर
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लाक में स्थित जिला सहकारी केंद्रिय बैंक की शाखा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां उन्होंने धावा बोला और 58 लाख रूपए से भरी तिजोरी को लेकर भाग खड़े हुए। इधर घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच पड़ताल में जूट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार रात्रि करीब 9 से 10 बजे के आसपास घटित हुई बताई जा रही है। अज्ञात चोरों की टीम ने बैंक के मुख्य दरवाजे को क्षतिग्रस्त करते हुए लॉकर रूम के भीतर प्रवेश किया। यहां उन्होंने नगदी रकम उठाने का भरसक प्रयास किया। प्रयास नाकाम होता देख अज्ञात चोरों ने तिजोरी को उठाकर ले गए।
चौकीदार को किया बेहोश-
चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व चोरों की टीम ने वहां तैनात चौकीदार को बेहोश किया और अपने मकसद में कामयाब होकर वहां से रफूचक्कर हो गए।
बैंक के आसपास शराब की खाली बोतलें बरामद-
चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आसपास के ईलाकों की जांच पड़ताल शुरू की इस दौरान उन्हें बैंक परिसर से कुछ ही कदमों की दूरी पर शराब की बोतलें भी बरामद हुई। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम अपने लैब में ले गई है। ऐसा माना जा रहा है कि हो न हो अज्ञात चोरों की टीम ने शराब सेवन कर या फिर चौकीदार को भी शराब पीलाकर ही इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
सीसीटीवी फुटेज से होगा खुलासा-
बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की फुटेज प्राप्त हुई है। प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस इन अज्ञात चोरों की पतासाजी में जूट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *