लो0स0सा0नि0-2019 के लिये जनपद के सभी थाना क्षेत्रों हेतु स्थायी निगरानी टीम गठित।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसुदुल हसन

सुलतानपुर।।लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने जनपद के 16 थाना क्षेत्रों के लिये स्थायी निगरानी टीम का गठित की है, जो निर्वाचन के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और अपनी रिपोर्ट सम्बन्धित को प्रतिदिन प्रस्तुत करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देशानुसार स्थायी निगरानी टीम थाना नगर कोतवाली के लिये रोमिल कुमार अवर अभियन्ता को थाना कूरेभार के लिये संतोष कुमार वर्मा अवर अभियन्ता, थाना कुड़वार के लिये साहेब हुसैन अवर अभियन्ता, थाना बल्दीराय के लिये सोहराब अहमद अवर अभियन्ता, थाना जयसिंहपुर के लिये सुधीर कुमार यादव अवर अभियन्ता, थाना मोतिगरपुर के लिये उपेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता, थाना गोसाईगंज के लिये वीरेन्द्र कुमार यादव अवर अभियन्ता, थाना हलियापुर के लिये चन्द्रेश सिंह अवर अभियन्ता, थाना लम्भुआ के लिये आशीष कुमार यादव अवर अभियन्ता, थाना चांदा के लिये आशीष वर्मा अवर अभियन्ता, अतिरिक्त निर्माण खण्ड उ0प्र0 जल निगम सुलतानपुर को स्थायी निगरानी टीम के लिये तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्थायी निगरानी टीम में थाना कोतवाली देहात के लिये श्री मनोज कुमार सिंह यादव अवर अभियन्ता को, थाना धम्मौर के लिये समीम अहमद अवर अभियन्ता, थाना कादीपुर के लिये सुनील कुमार यादव अवर अभियन्ता तथा थाना करौंदीकला के लिये ओम प्रकाश यादव अवर अभियन्ता, अस्थायी राष्ट्रीय राजमार्ग, लो0नि0वि0 सुलतानपुर को तैनात किया गया है।

जबकि थाना दोस्तपुर के लिये रिषभ पटेल अवर अभियन्ता को तथा थाना अखण्डनगर के लिये जीतेन्द्र मोहन शर्मा अवर अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सुलतानपुर को स्थायी निगरानी टीम के लिये नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में आयोग द्वारा दिये निर्देशों के अनुरूप कार्यों का सम्पादन कर तत्सम्बन्धी रिपोर्ट सम्बन्धित अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान प्रस्तुत करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *