लेखक सलमान रुश्दी की हालत नाजुक

International: ‘द सैटेनिक वर्सेस’ के लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में चाकू से हमला किया हुआ। सलमान रुश्दी पर हमला उस व्यक्त हुआ जब वह चौटाउक्वा संस्थान में बोलने जा रहे थे। इस हमले में वह घयाल हो गए हैं और उनका इंटरव्यू ले रहे लोगो को भी चोट पहुंची है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनपर चाकू से आत्मघाती हमला हुआ है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वह अभी वेंटिलेटर पर है और बोल नही पा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस हमले के कारण उनकी आंखों की रोशनी भी चली जा सकती है।
रुश्दी पर चाकू से हमला किया गया है। इस हमले में उनकी बाह्न और लीवर घयाल हुआ है। सूत्रों ने दावा किया है कि बीते कई सालों से उन्हें जान से मारे जाने की धमकी दी है जा रही थी लेकिन रुश्दी इन धमकियों को नजर अंदाज कर रहे थे। 
पुलिस ने रुश्दी पर हमला मामले में न्यूजर्सी के फ़ेयरव्यू से 24 वर्षीय हादी मतर नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है रुश्दी पर हुए हमले में इसका हाथ रहा है। जानकारी के लिए बता दें रूश्दी बुकर पुरस्कार विजेता और ‘द सैटेनिक वर्सेस’ के लेखक है। उन्होंने अपने लेखन से सभी को काफी प्रभावित कर रखा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *