डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर दिए निर्देश,टाउन एरिया व ग्राम पंचायतों में कराएं नियमित छिड़कांव व फॉगिंग…… डीएम

डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर दिए निर्देश,टाउन एरिया व ग्राम पंचायतों में कराएं नियमित छिड़कांव व फॉगिंग…… डीएम

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर डेंगू, संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विस्तार से समीक्षा की गयी।
डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी टाउन एरिया व ग्राम पंचायतों में निरंतर छिड़काव व फागिंग कराई जाए तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियों को भी कटवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाकर संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा को सफल बनाना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत साफ-सफाई, कचड़ा निस्तारण, पेयजल आदि पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि इंसेफ्लाइटिस (एईएस), जापनी इंसेफ्लाइटिस, मष्तिष्क ज्वर, डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया जानलेवा रोग है, परन्तु इससे बचाव सम्भव है। उन्होनें कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए किसी प्रकार का ज्वर या बुखार होने पर नजदीक के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगी को तुरन्त ले जायें, शौच के बाद तथा खाने से पहले साबुन से हाथ अंगुलियों के जड़ों तक व नाखून को हथेली पर रगड़कर अच्छी तरह धोएं तथा घर के आसपास सफाई रखें तथा घर का कूड़ा करकट कूड़ेदान में रखें। शौच के लिए हमेशा पक्के स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करें, इस बात की जानकारी आम जन को जरूर दें। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों में बच्चों को इस पखवाड़े के बारे में विस्तृत जानकारी देने व दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। इसी के साथ-साथ बच्चों को समयानुसार सभी जीवन रक्षक टीके अवश्य लगवाएं। जिलाधिकारी ने जिला मलेरिया अधिकारी को टीम बनाकर घरों, रेस्टोरेंट, ढाबों पर जाकर कूलर में जमे हुए पानी, नालों /नालियों की सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की घटना घटित होती है।

डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर दिए निर्देश,टाउन एरिया व ग्राम पंचायतों में कराएं नियमित छिड़कांव व फॉगिंग…… डीएम

तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस विभाग को जो कार्य दिए गए हैं वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर मीटिंग कर निर्देश जारी करने के करने को कहा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, प्रभागीय वन अधिकारी यू.पी. सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता, बीएसए विनोद मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *