[object Promise]
उन्नाव : एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। आपको बताते चले कि ब्लाक सिकन्दरपुर कर्ण के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरी त्रिभानपुर के ग्राम त्रिभानपुर में आज फिर आई बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। आपको बताते हैं कि हाई वोल्टेज लाइन का तार टूट जाने से किसानों की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई ।
वहां पर पहुंचे कुछ राहगीरों द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जलते गेहूं की फसल को बुझा कर आग को काबू किया l एक तो ऐसे ही किसानों की फसल को अन्ना जानवर नहीं रखते हैं और जो बच भी जाती है वह बिजली विभाग के आला अधिकारियों से नहीं बच रही है। जिसमें कि किसान शिवकुमार राजकुमार कृष्ण कुमार रंजीत कुमार सियाराम इन किसानों की फसल जलकर राख हो गयी।
Leave a Reply