बहु ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, हो गई मौत

Kushalgarh: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नाथपुरा गांव में घरेलू विवाद के कारण एक बहू ने अपने ही ससुर की जान ले ली। और ये ससुर के लिए इतनी दर्दनाक मौत रही जिसके बारे में बता पाना बेहद मुश्किल होगा। ससुर से हुआ जमीन विवाद इतना बढ़ गया की बहु ने अपना आपा ही खो दिया और ससुर पर वार करने लगी।

बहु ने इस विवाद के चलते बुजुर्ग ससुर से ना केवल मारपीट की बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर लगातार कई लातें भी मारी। इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर लगातार लात लगने से ससुर की हातल काफी गंभीर हो गई, जिसके बाद ससुर को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान ससुर ने अपने प्राण त्याग दिए।

इसके बाद देवर ने पुलिस में अपनी भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज कर कुशलगढ़ थाना अधिकारी महिपाल सिंह ने आरोपी बहु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नाथपुरा की रहने वाली संतोष और उसके ससुर बदिया कटारा के बीच 11 जुलाई को किसी बात को लेकर जमीनी का विवाद हुआ था, जिसमें ससुर और बहू के बीच जमकर बहसबाजी हुई के बाद हाथापाई हुई इस दौरान महिला ने अपना आपा खो दिया और उसने ससुर के साथ मारपीट करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट पर लगातार कई लातें मारी।

बहू को आपा खोते देख परिजनों ने बीचबचाव किया, जिसके बाद बड़ी मुशकिल से परिजनों ने दोनों के बीच हाथापाई को शांत करवाया। पर प्राइवेट पार्ट में लगी गहरी चोटों के कारण ससुर की हालत गंभीर होने लगी, जिसके कारण परिवार ने तुरंत कुशलगढ़ चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया। 

अस्पताल में दो दिन के उपचार के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें छुट्‌टी दे दी, लेकिन जैसे ही ससुर को घर लाया गया। एक दिन के बाद दर्द और बढ़ गया जिसपर परिवार ने उन्हें पुनः हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, पर वहां पीड़ित ससुर की मौत हो गई।

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, नाथपुरा की रहने वाली दीता कटारा (देवर) की रिपोर्ट पर उसकी भाभी (संतोष) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने के बाद कारवाही ही गई है। जिससे अंतर्गत बहु को गिरफ्तार किया गया है।  इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ससुर और बहू के बीच मारपीट हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *