शक के चलते पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता हुआ पानी

डेस्क। तमिलनाडु से एक हैरानी भरी खबर सामने आई है जहां पति पर बेवफाई का शक होने के 

कारण पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ गर्म पानी डालकर उसे बुरी तरह जला दिया है। वहीं घायल पति फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।

मामला तमिलनाडु के रानीपेट जिले के पुदुपट्टू का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले 32 साल के थंगराज की 7 साल पहले 29 साल की प्रिया से शादी हुई। आज दोनों की दो बेटियां भी हैं, थंगराज सेलफोन के कलपुर्जे बनाने वाले प्लांट में सुपरवाइजर की जॉब करते हैं।

पुलिस की माने तो प्रिया को शक था कि थंगराज का प्लांट में किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा है जिस बात को लेकर दोनों के बीच आए-दिन झगड़े हुआ करते थे। वहीं मंगलवार को भी इस मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद हुआ जिस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बहसबाजी झगड़ा और मारपीट में तब्दील हो गई।

झगड़े के बाद थंगराज सोने चला गया तो वहीं रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर प्रिया ने सोते हुए थंगराज के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ पानी डाल दिया।

प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ पानी पड़ते ही थंगराज जोर से चिल्लाया और कराहने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी उसके घर पहुंच गए और दर्द से तड़पते थंगराज को वालजापेट के सरकारी अस्पताल में तुरंत भर्ती करवाया गया।

कावेरीपक्कम पुलिस की माने तो थंगराज का प्राइवेट पार्ट गर्म पानी के कारण 50 फीसदी जल चुका है और  फिलहाल पुलिस ने पत्नी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच करने में लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *