कुशीनगर : फाजिलनगर में प्राइवेट के अस्पताल के संचालक ने सोशल मीडिया पर सेना के साथ किया अभद्र टिप्पणी, हंगामा होने पर आरोपी हिरासत में

[object Promise]

कुशीनगर : जिले के फाजिलनगर कस्बे में संचालित एक हास्पीटल संचालक पर सेना व मीडिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर हियुवा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने हास्पीटल पर हंगामा कर दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई है।

आरोप है कि कस्बे के एक हास्पिटल संचालक द्वारा बुधवार की सुबह सेना व मीडिया के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की गई। लोगों जब ने इस पोस्ट को पढ़ा तो उसके पोस्ट पर कमेंट कर उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कहने लगे। लोगों का आरोप है कि कमेंट पर गुस्सा बढ़ता देख आरोपी ने तत्काल पोस्ट को डिलीट कर दिया। सुबह उसके हास्पीटल पर हिन्दू युवा वाहिनी और क्षेत्र के लोग पहुंचे तो पोस्ट के बारे में पूछने पर वह लोगों से उलझ गया।

इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। एसओ आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस मौके से पकड़कर हास्पीटल संचालक को थाने लेते आयी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांचकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *