कोरोना वायरस : योग गुरु रामदेव आर्थिक मदद के लिए आगे आए, ‘PM CARES Fund’ में 25 करोड़ रुपए का दिया सहयोग

[object Promise]

नई दिल्‍ली। दुनिया और देश में चल रहे कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उठाए गए कदम पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund) के बाद कई बड़े लोग आर्थिक सहयोग के तौर पर दान देने के लिए आगे आए हैं, इनमें योग गुरु रामदेव भी हैं । उन्‍होंने पतंजलि की ओर से 25 करोड़ रुपए के दान की घोषणा की है । योग गुरु रामदेव ने कहा, पतंजलि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल PMCARES कोष में 25 करोड़ रुपए का योगदान देती है ।

गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या भी एक करोड़ रुपए दान दिया था
कोरोना संकट के चलते हरिद्वार में शांतिकुंज संस्‍थान, गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने हाल ही में प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए दान दिए थे ।

टाटा ट्रस्‍ट और टाटा संस ने 1500 करोड़ रुपए द‍िए
टाटा समूह ने कॉर्पोरेट सेक्‍टर से अभी तक सबसे ज्‍यादा दान की धन राशि की घोषणा की है। रतन टाटा ने जहां, 500 करोड़ रुपए के दान की घोषणा की, वहीं टाटा समूह की कंपनियों के ग्रुप टाटा संस ने 1000 करोड़ रुपए के दान की घोषणा की है ।

टीवीएस मोटर ‘पीएम-केयर्स’ कोष में 25 करोड़ रुपए दान देगी
टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री के राहत कोष पीएम-केयर्स में 25 करोड़ रुपये दान करेगी । कंपनी ने कहा कि वह टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज लिमिटेड, सुंदरम-क्लेटन लिमिटेड और समूह की अन्य कंपनियों की तरफ से योगदान कर रही है । कंपनी ने बताया कि यह योगदान समूह की सीएसआर शाखा श्रीनिवासन सर्विसेज ट्रस्ट (एसएसटी) के माध्यम से चलाई जा रही गतिविधियों के अलावा है ।

एलएंडटी पीएम-केयर्स फंड में 150 करोड़ रुपए देगी
इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए पीएम-केयर्स फंड में 150 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि उसने अपने 1.60 लाख ठेका कर्मचारियों की सहायता के लिए प्रतिमाह 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *