डेस्क। पीएम किसान योजना के तहत देश के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए उनके खाते में 10वीं किस्त 1 जनवरी 2022 को जारी की गई थी। अब सरकार 11वीं किस्त देने की तौयारी कर रही है। बता दें कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो किसानों को चार महीने पर मिलता है।
पीएम किसान योजना के तहत 11वीं किस्त अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है। इसी बीच में 31 मार्च तक किसानों को ekyc का प्रोसेस पूरा करना होगा। अगर आपने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है तो आपको यह काम अभी पूरा कर लेना चाहिए।
इस योजना का लाभ कई अपात्र लोगों द्वारा उठाया जाता है इसी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ई-केवाईसी शुरू किया गया है।
जानिए ekyc का पूरा प्रोसेस-
सबसे पहले आपको गवर्नमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
यहां पर फॉर्मर कॉनर पर ekyc का ऑप्शन मौजूद है। आपको eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद एक नया वेबपेज ओपन हो जाएगा। आपसे इसपर कुछ डिटेल्स मांगी जाएंगी पहले आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद में आपको इमेज कोड एंटर करके सर्ट बटन पर टैप करना है। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर और OTP डालना होगा।
अब आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा। अगर आपके द्वारा भारी गईं सभी डिटेल्स वैलिड नहीं हैं तो इनवैलिड लिखा हुआ आएगा। इस एरर को सही करने के लिए आप अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जा सकते हैं।
Leave a Reply