[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर। पडरौना नगर के साहबगंज दक्षिणी मोहल्ला निवासी राजेश सोनी का पुत्र कृष्णा 12 फरवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकला लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद जब कहीं नहीं सुराग मिला तो पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई थी. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी.गायब छात्र का तीसरे दिन 15 वर्षीय राजेश जयपुर से बरामद हो गया |
गौरतलब हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर को देख लोगों ने बच्चे को जयपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया था,इसी दौरान उसकी बुआ वहां पहुंची और इसकी सूचना परिजनों को दी.परिजनों खबर मिलते ही खुशी से फूले नहीं समा रहे थे.बालक के मुताबिक जिस स्कूल का छात्र है उस विद्यालय में निर्धारित समय में नहीं पहुंचने के कारण बच्चों को भगा दिया जाता है परिजनों के भय से वह भाग निकला था, हालांकि राजेश किसी तरह गोरखपुर पहुंचा और वहां से जयपुर रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था.जो घर पहुंच गया है। उधर इस मामले में अहम सवाल यह है कि बच्चों को विद्यालय जाने में देरी हो जाती है तो उन्हें प्लेसमेंट देना चाहिए जिससे बच्चे परिजनों से भयभीत होकर ऐसा कदम न उठा सके।
Leave a Reply