आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव को तलाक देने की घोषणा कर हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने 15 साल के हैप्पी मैरिड लाइफ बिताने के बाद यह फैसला किया है, जो कई लोगों के लिए सदमे जैसा है। किरण राव आमिर खान की दूसरी पत्नी थीं। आमिर के तलाक के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस फातिमा सना का नाम सामने आया है। फातिमा के नाम की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। किरण के बाद अब नेटिजन्स के बीच अफवाहें हैं कि आमिर अब जल्द ही फातिमा से तीसरी शादी करते नजर आयेंगे।
आमिर खान की सह-कलाकार फातिमा सना शेख ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। जी हां, दंगल गर्ल के नाम से मशहूर 29 साल की फातिमा सना शेख आमिर खान के तलाक की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में हैं। आमिर खान की फिल्म दंगल के बाद उनका नाम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जुड़ा। बॉलीवुड में चर्चा थी कि फातिमा और आमिर के बीच कुछ चल रहा है। कई बार ये खबर आई कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि फातिमा ने आमिर के साथ अफेयर की बात से साफ इंकार कर दिया था।
अदाकारा फातिमा सना शेख की बात की जाए तो वह मूल रूप से एक ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती है। लेकिन इसके बाद भी उनका नाम एक मुस्लिम लड़की के नाम के जैसा रखा गया है। इसके पीछे भी एक इंटरेस्टिंग कहानी है तो चलो आज आपको बताते हैं फातिमा सना शेख के जीवन से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जिनसे बहुत लोग आज तक अनजान है। अभिनेत्री के पिता ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं। उनका नाम विपिन शर्मा है जो जम्मू के ब्राह्मण परिवार से आते हैं।
लेकिन उनकी शादी मुस्लिम महिला तबस्सुम से हुई है। जिसके के कारण उनके घर में मुस्लिम धर्म ज्यादा माना जाता है और इसी वजह से अभिनेत्री का नाम भी फातिमा रखा गया। अभिनेत्री को एक्टिंग जुनून शुरू से ही था इतना ही नहीं उन्होंने बतौर बाल कलाकार कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाइए उन्होंने हिंदी सिनेमा की चाची 420 के अलावा वन टू का फोर फिल्म में भी काम किया है।
Congratulations in advance aamir and Fatima Sana Shaikh.
Hope it will last a long time #AamirKhan pic.twitter.com/U85NBEdjeP— 𝐀𝐫𝐣𝐮𝐧 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚 (@ArjunVerma01) July 3, 2021
Congratulations in advance aamir and Fatima Sana Shaikh.
Hope it will last a long time #AamirKhan pic.twitter.com/U85NBEdjeP— 𝐀𝐫𝐣𝐮𝐧 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚 (@ArjunVerma01) July 3, 2021
एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने कहा था कि आमिर खान के साथ उनके अफेयर की खबरें झूठी थीं। उन्होंने कहा था कि आमिर उनके गुरु थे। फातिमा ने आमिर के साथ अपने अफेयर को यह कहते हुए खत्म कर दिया था कि वह कुछ कहेंगे। फातिमा ने कहा था, अजनबी हमारे बारे में क्या सोचते हैं या क्या बात करते हैं। कभी-कभी ये बातें मुझ पर भी असर करती हैं। लेकिन अब मैं इन सब चीजों के साथ जीना सीख रही हूं।
Leave a Reply