भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर एक की मौत दो की हालत नाजुक

अमर नाथ की रिपोर्ट 
रुदौली/अयोध्या 

तहसील रुदौली के थाना पटरंगा अंतर्गत हाईवे चौकी क्षेत्र के जरायल कला मंदिर के पास एनएच 27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया , जहां भूसा लदी एक ट्रक्टर ट्राली को पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए तथा इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है , दोनों घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है ।

मिली जानकारी के मुताबिक यह सड़क हादसा बुधवार की भोर में उस समय हुआ जब भूसा लादकर फैजाबाद मंडी जा रहे ट्रक्टर संख्या यूपी 41सी-4342 को पीछे से आ रहे ट्रक संख्या आरजे 39 जीए-2286 ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ट्रक्टर पर सवार हरिराम पुत्र राजकुमार , पिंटू पुत्र मुन्ना व नौमीदीन पुत्र साहबलाल निवासी ग्राम जरायल कला थाना पटरंगा बुरी तरह घायल हो गए । घटना की सूचना मिलने पर मौक़े पर पहुचे पटरंगा हाइवे चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव , का.संदीप व का. रामकुमार ने घायलों को सीएचसी मवई पहुचाया जहां डॉक्टर ने हरीराम को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *