कानपुर, सोमवार को कानपुर नगर निगम का स्थगित सदन अब बुधवार को होगा। विकास कार्य न होने और भ्रष्टाचार को लेकर पार्षदों ने बुधवार को भी अफसरों को घेरने की तैयारी की है। हालांकि नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी छुट्टी पर होने की वजह से सदन में उपस्थित नहीं नहीं रहेंगे।
नगर निगम सदन में पिछले एक साल से फंसी विज्ञापन नियमावली पर भी विचार हो सकता है। पार्षद सदन में रोड कटिंग, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के रखने, किराए पर लगे वाहनों का प्रयोग व्यावसायिक न किए जाने, डोर टू डोर कूड़ा उठाने, जलापूर्ति, गृहकर में खेल आदि मामलों में अफसरों से जवाब मांगेंगे। साथ ही एलईडी लाइट लगाने को लेकर अब तक क्या किया गया है ये भी पूछा जाएगा। मुखिया के रूप में अपर नगर आयुक्त प्रथम बैठेंगे। महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि एक-एक सवाल का जवाब अफसरों से सदन पटल पर लिया जाएगा।
छह सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल
नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का 31 दिसंबर को कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसे लेकर भी बैठक होगी। इन सदस्यों में सपा से सुहैल अहमद व भाजपा से अनूप शुक्ल, दिनेश तिवारी, हरिशंकर गुप्ता व अश्वनी खन्ना हैं। इसके अलावा कांग्रेस के स्वर्गीय अश्वनी चड्ढा भी सदस्य थे। पिछले दिनों उनका निधन हो चुका है।
Leave a Reply