[object Promise]
कुशीनगर । जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में एक किशोरी के साथ रेप का वीडियो वायरल होने पर मंगलवार की शाम मामला गरम हो गया। सूचना पर एसपी राजीव नारायण मिश्र ने एसओ को गांव भेजा। हरकत में आई पुलिस ने किशोरी की मां से तहरीर लेकर पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए दो को हिरासत में ले लिया। ये युवक भी किशोरी के ही गांव के बताए जा रहे हैं। यह घटना बीते 22 मार्च की बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ।
मंगलवार को किसी ने एसपी को सूचना दी कि बतरौली गांव में एक किशोरी के साथ रेप का वीडियो वायरल हुआ है। एक युवक रेप कर रहा है तो चार अगल-बगल खड़े हैं। इस सूचना के बाद एसपी ने एसओ को गांव भेजा तो किशोरी के घरवालों ने ऐसी जानकारी से ही इनकार किया। पुलिस ने ही किशोरी के घरवालों को इसकी जानकारी दी तो किशोरी की मां ने पांचों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि घटना 22 मार्च की है। पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपित भी जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
Leave a Reply