जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 की रोकथाम हेतु आयोजित हुई बैठक

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मंगलवार सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर में प्रभारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, प्रभारी सर्विलांस, प्रभारी सैम्पलिंग, प्रभारी स्टोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में चल रही समस्त कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान समस्त उपजिलाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रतिदिन जांच हेतु भेजे जाने वाले सैंपल के संबंध में जानकारी ली तथा सर्विलांस टीम की सक्रियता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लक्षण युक्त सैंपल जांच हेतु भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांव में अभी तक कोई भी कोरोना के केस नहीं आए हैं वहां पर सर्विलांस टीम के सक्रिय बढ़ाते हुए अधिक से अधिक सैंपलिंग कराई जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कान्टैक्ट ट्रेसिंग सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पादित की जाये, कान्टैक्ट ट्रेसिंग के समय मरीज की बैकग्राउण्ड हिस्ट्री, भ्रमण विवरण की जानकारी अवश्यक की जाये कि वह कहां-कहा गया, किसके सम्पर्क में रहा, कान्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य विशेष ध्यान देकर सुनिश्चत किया जाये। पाजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों की जांच अवश्य किया जाये तथा कोविड टेस्टिंग कार्य में वृद्धि की जाये। कोविड अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन, नाश्ता की व्यवस्था एवं अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाये। कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को विशेष ध्यान देकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये एवं मरीजों से फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाये। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक भोजन देने के साथ-साथ उनका देखभाल भी बेहतर ढंग से किया जाये ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न होने पाये। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद अमेठी में 106662 सैंपल जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 2623 मरीज पॉजिटिव आए हैं, अब तक 2326 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं, वर्तमान में 273 एक्टिव केस हैं तथा अब तक जनपद में कुल 24 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने डॉक्टरों की टीम बनाकर प्राइवेट हॉस्पिटलों द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने संबंधी जांच कराने के निर्देश दिए, साथ ही सभी उप जिला अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले मरीजों की प्रतिदिन कोविड जांच कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, यदि कोई हॉस्पिटल कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने में लापरवाही करता पाया जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वाले लोगों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *