फ़तेहपुर प्रेस क्लब एवं प्रशासन ने किया कुमार विश्वास का स्वागत

[object Promise]

फ़तेहपुर। हिन्दी साहित्य के शिखर पुरुष कुमार विश्वास का आज यहाँ फ़तेहपुर प्रेस क्लब एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अदब के साथ स्वागत किया। श्री विश्वास बकायदे लखनऊ बाइपास पर रिसीव करने के बाद “विद स्कार्ट” पी॰डबल्यू॰डी॰ निरीक्षण भवन पहुँचे l जहाँ पर फ़तेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राहुल राज, अपर ज़िला अधिकारी जे॰पी॰ गुप्ता, उपज़िला अधिकारी प्रेम प्रकाश तिवारी, सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा, सीबी सिंह त्यागी, महेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, हरीश शुक्ला, विनोद मिश्रा, दीपक अग्निहोत्री, इन्द्र कुमार दीक्षित रजोल, मनोज शुक्ला, चमन इरफ़ान शीबू, दीपू मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश त्रिपाठी “सप्पू” आदि की मौजूदगी में उनकी विधा को सलाम करते हुए पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया, साथ ही विचार विनिमय भी किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *