[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पुलवामा के आतंकवादी हमले के पश्चात आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए किए गए भारतीय वायु सेना द्वारा की गई कार्यवाही के बाद भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर पाकिस्तान द्वारा किया गया दुस्साहसपूर्ण हमला देश पर हमला है और इसका मुँहतोड़ जवाब देकर पाकिस्तान को सबक सिखाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कही। पाकिस्तान द्वारा बन्दी बनाए गए भारतीय वायु सेना के पायलट को बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पडरौना नगर के कठकुइयां मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना दिया। इस अवसर पर जिला कोआर्डिनेटर व पार्टी प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि भारत ऐसी विकट परिस्थितियों का सामना अनेकों बार कर चुका है और भारतीय सेना ने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाया है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज भारत सरकार व सेना के साथ मजबूती से खड़ा है, आज जब पाकिस्तान ने चौबीस घंटे पलटवार किया है तो अब हमें भी बिना विलम्ब किए भारतीय सेना को पाकिस्तान के अन्दर घुसकर दुश्मन को नेस्तनाबूत करना होगा। आज इस धरना में जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष कन्हैया मल्ल,यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष जहीरुद्दीन,पिछड़ा वर्ग के जिला प्रभारी नन्दलाल चौहान,मजदूर कांग्रेस की प्रदेश सचिव सुशीला गिरी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आफताब आलम, प्रमोद पान्डेय,नबीज आलम, ब्लाक अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, राधाकृष्ण शर्मा,सुरेन्द्र गुप्ता, अफजल संजेब अंसारी,राजेन्द्र वर्मा,विकास राव,रामआद्या यादव, पवन यादव,बबलू अंसारी व विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply