रिपोर्ट- दिनेश कुमार गुप्ता
भटनी /देवरिया विकासखंड भटनी के एन एस पब्लिक स्कूल में तिरंगा यात्रा, वृक्षारोपण एवं नारी सशक्तिकरण का कार्यक्रम किया गया यह तिरंगा यात्रा भटनी के चारों कोनों में भ्रमण किया तथा वृक्षारोपण विद्यालय परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए विद्यालय के कुछ छात्राओं को सेल्फ डिफेंस शिक्षा एम एस पब्लिक स्कूल की अध्यापिका के द्वारा दिया गया यह पूरा कार्यक्रम एन एस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुज श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए कुशल प्रधानाचार्य अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि वृक्षों के बीच में पर आने से दिमाग तेज होता है और हमें वृक्षों के द्वारा ऑक्सीजन प्राप्त होता है जिसको हम ग्रहण करके जीवित रहते हैं इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गणों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावक गण भी मौजूद रहे
Leave a Reply